शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। अगली सुनवाई तक मुकेश मल्होत्रा को स्टे मिल गया है। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। उन्हें 23 जुलाई तक राहत मिली है। मुकेश मल्होत्रा की तरफ से वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पैरवी की।
ग्वालियर हाईकोर्ट ने चुनाव को शून्य घोषित किया था
बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित किया था। मुकेश मल्होत्रा को 15 दिन का समय ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिया था। आज सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मुकेश मल्होत्रा ग्वालियर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ने दरवाजा खटखटाया था। ग्वालियर हाईकोर्ट ने 15 दिन में सुप्रीम कोर्ट जाने का समय दिया था।
Hindi Nav Varsh 2026: सीएम डॉ मोहन ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देवता को किया अर्ध्य अर्पित,
राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे
बीते 9 मार्च को ग्वालियर हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया था। उनके खिलाफ चुनावी हलफनामे में क्रिमिनल केस छुपाने का आरोप है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच में याचिका पर सुनवाई हुई। मुकेश मल्होत्रा राज्यसभा में वोट नहीं कर पाएंगे। मानदेय भी नहीं मिलेगा। वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

