हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित भोजशाला मामले में हिंदू-मुस्लिम के बाद अब जैन समाज की भी एंट्री हुई है। इंदौर हाईकोर्ट में जैन समाज की ओर से याचिका दायर की गई है। जैन समाज का दावा है कि सर्वे के दौरान जैन धर्मस्थल होने के प्रमाण मिले हैं। हाईकोर्ट जल्द ही जैन समाज की याचिका पर सुनवाई कर सकता है।
हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर पक्षकारों से दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। सभी पक्षों की ओर से दिए गए जवाबों पर बहस हुई। 23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एएसआई की सर्वे रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी पक्षकारों को निर्देश दिए थे कि वे रिपोर्ट का अध्ययन कर अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव अदालत में पेश करें।
ये भी पढ़ें: कोर्ट खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर: हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस, 2 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई
इसके बाद हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष और अन्य प्रतिवादियों की ओर से अलग-अलग आवेदन और आपत्तियां कोर्ट में दाखिल की गई हैं, जिन पर बीते 16 मार्च को सुनवाई है। इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में लगभग डेढ़ घंटे तक बहस चली। इसी दौरान HC ने कहा कि कोर्ट खुद 2 अप्रैल से पहले भोजशाला जाकर परिसर देखेगी। इस केस की अगली सुनवाई 2 अप्रैल से निर्धारित की गई है। इसी बीच अब जैन समाज ने याचिका लगाई है। जिसमें दावा किया गया है कि ASI के सर्वे के दौरान जैन धर्मस्थल होने के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि अदालत इस पर जल्द सुनवाई कर सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

