शब्बीर अहमद, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा- कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हूं। यह विजयपुर के जनता के एक-एक मत की जीत है। विजयपुर की जनता का आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर बना रहे। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने जो केस छिपाने का आरोप लगाया था वो बेबुनियाद है। मैने किसी प्रकार का कोई केस नहीं छिपाया है। उनके वकीलों ने मेरी विधायक सम्मान निधि पर रोक लगवा दी लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।
चुनाव आयोग ने जनादेश को पलटने की हर संभव कोशिश की
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा- उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। विजयपुर की जनता ने अपना विधायक मुकेश मल्होत्रा को चुना था, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार और “पिंजरे में बंद तोते” की तरह काम करने वाले चुनाव आयोग ने जनादेश को पलटने की हर संभव कोशिश की। आज सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था। यह सिर्फ मुकेश मल्होत्रा की जीत नहीं है, बल्कि यह विजयपुर की जनता और लोकतंत्र के विश्वास की जीत है। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कोर्ट में सत्य के पक्ष को मजबूती से रखा। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं !
बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक मिला स्टे,
तो पूरा अधिकार मिलता
सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत मिलने पर भाजपा विधायक भगवानदास सबननी ने कहा- राज्यसभा में मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं डाल पाएंगे। उनके पक्ष में फैसला आना होता तो पूरा अधिकार मिलता, मुकेश मल्होत्रा को कंप्लीट राहत नहीं मिली है अंतरिम राहत है।
उनके मंसूबे पर पानी फिर गया
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा- जिस तरह से सत्ता बल धन बल के आधार पर संवैधानिक तरीके से चुने गए व्यक्ति के साथ धोखा किया था उसको कोर्ट ने संज्ञान लिया है जिन्हें जनता ने हरा दिया वह फिर से विधायक बनने की कोशिश कर रहे थे उनके मंसूबे पर पानी फिर गया। अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का साथ पूरी तरह से मिलेगा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पूरे वोट एक साथ रहेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

