मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर में बीते दिनों जिला जेल से धारा 307 का विचारधीन कैदी फरार हो गया था. फरार कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. वे अपने ससुराल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में छिपा था.

विधायक मुकेश मल्होत्रा बोले- फैसले से संतुष्ट हूं, BJP MLA ने कहा- उन्हें कंप्लीट राहत नहीं, अतंरिम राहत मिली,

कैदी की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस में था

दरअसल फरार होने के बाद जेल पुलिस तलाश में जुटी हुई थी. जेल पुलिस के द्वारा फरार कैदी के घर मक्सी में भी लगातार सर्चिंग की जा रही थी. जेल पुलिस ने फरार कैदी की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर डाला हुआ था. फरार कैदी शाजापुर से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में अपने ससुराल में छुपा हुआ था.

इंदौर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ः 12 मार्च को छापा, 18 मार्च को FIR, आरोपी अब भी फरार

फरार कैदी से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ पहुंचने के कैदी ने अपनी पत्नी को फोन किया. इसके बाद जिला जेल पुलिस को उक्त कैदी की जानकारी छत्तीसगढ़ के बालोद में होने की मिली. जानकारी मिलने के बाद जेल पुलिस छत्तीसगढ़ के बालोद पहुंची. जहां से उक्त कैदी को पुलिस वाहन ने बिठाकर शाजापुर लाया गया. फरार कैदी से पूछताछ जारी है. जानकारी दुष्यंत कुमार पगारे, जेल अधीक्षक ने दी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m