सुमन शर्मा, कटिहार। कटिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख 93 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए एक निजी बैंक के प्रबंधक और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
26 संदिग्ध बैंक खातों की पहचान
साइबर डीएसपी रामकृष्ण कुमार ने आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि, जांच के दौरान 26 संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई, जिनमें बीते एक महीने के भीतर भारी रकम का लेन-देन हुआ है। इन खातों का उपयोग संगठित तरीके से साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में निजी बैंक के प्रबंधक कौशल झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट निशांत अग्रवाल प्रमुख हैं। इनके अलावा चार अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सात अन्य राज्यों में फैला हुआ है नेटवर्क- डीएसपी
डीएसपी ने बताया कि, इस गिरोह का नेटवर्क केवल कटिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि मामले में सात अन्य राज्यों में भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जिससे यह अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का मामला प्रतीत होता है।
पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत 26 खातों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य राज्यों में भी कार्रवाई जारी है।
क्या होता है साइबर फ्रॉड?
साइबर फ्रॉड यानी इंटरनेट और मोबाइल के जरिए की जाने वाली ठगी। इसमें ठग लोग बैंक अधिकारी, पुलिस या जान-पहचान वाले बनकर आपसे OTP, पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी ले लेते हैं और आपके खाते से पैसे उड़ा देते हैं।
आजकल ये ठगी नए-नए तरीकों से हो रही है, जैसे फर्जी कॉल करना, लिंक भेजकर जानकारी लेना या निवेश का लालच देना। आसान शब्दों में कहें तो, यह डिजिटल जमाने की चालाक ठगी है, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर कांड में बड़ा एक्शन, SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP ने CID को सौंपी जांच
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

