दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कथित तनाव के बीच जिआ उर रहमान बर्क (Zia Ur Rehman Barq) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि इलाके में लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए समय रहते कदम उठाना जरूरी है। जिआ उर रहमान बर्क ने खास तौर पर आने वाले ईद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। सांसद ने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और संबंधित एजेंसियों को निर्देश देकर इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने पत्र में लिखा “मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख्ती से बनाए रखें और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दें, ताकि शांति और सद्भाव बना रहे और ईद बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जा सके।”
महबूबा मुफ्ती ने भी की अपील
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उत्तम नगर में कुछ तत्व खुलेआम धमकी भरे बयान दे रहे हैं, जिससे खासकर मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इन कथित धमकियों के कारण कई परिवारों में दहशत का माहौल है और कुछ लोग संभावित हिंसा से बचने के लिए पलायन भी कर रहे हैं। Mehbooba Mufti ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से अपील की कि हालात बिगड़ने से पहले तत्काल हस्तक्षेप किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उत्तम नगर इलाके में जारी तनाव की वजह 4 मार्च को Holi के दिन हुई एक हत्या की घटना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जेजे कॉलोनी में दो पड़ोसी परिवारों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक परिवार की बच्ची द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा गलती से दूसरे परिवार की एक महिला को लग गया इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई विवाद बढ़ने पर 26 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया और कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपियों से जुड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी गई इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी पुलिस ने मामले में अब तक दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है 12 लोगों को गिरफ्तार किया है घटना के बाद से ही इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ईद को लेकर पुलिस की क्या तैयारी?
उत्तम नगर इलाके में हालिया तनाव के बाद Eid से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर Dwarka जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में 100 से अधिक नाके स्थापित किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों और इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, Delhi High Court के निर्देशों के बाद Uttam Nagar East Metro Station के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि Eid को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तैनाती की विस्तृत योजना तैयार की है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस के अनुसार, Hastsal Village जहां हाल ही में हिंसक घटना हुई थी और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, रणनीतिक स्थानों पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल (CAPF) की संयुक्त तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। पुलिस के अनुसार, Eid को देखते हुए मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। साथ ही वाहनों की सघन जांच की जा रही है इलाके में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है इसके अलावा, भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस ने कई आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान कर उन पर कार्रवाई भी की है, ताकि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

