UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य में अब भी आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बाद में आसमान साफ हो जाएगा. यूपी के कई जनपदों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. बारिश को लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और सोनभद्र में तेज बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

वहीं राजधानी दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत की संभावना है. हालांकि बाद में उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. तापमान की बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद में तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इधर कानपुर और प्रयागराज में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी के शहरों में मौसम का प्रभाव ज्यादा तीव्र रहने की संभावना है.