UPSC Achievers Felicitation Ceremony 2026: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली के गौरव – यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026 में सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। रेखा गुप्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के त्याग की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से जनसेवा को प्राथमिकता देने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास सुनिश्चित हो सके।
‘दिल्ली के गौरव: यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026’ का आयोजन पहली बार दिल्ली सरकार की ओर से राजस्व विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किया गया।
अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य राजधानी से हर साल बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना है।” सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का पोस्ट साझा किया।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर साल शहर से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी तैयार हो सकें।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभ्यर्थियों की अथक मेहनत और अडिग संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता ने न केवल उनके परिवारों का, बल्कि पूरी दिल्ली का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सफलता दिल्ली की उस संभावनाओं और अवसरों से भरी जीवंत संस्कृति का प्रतिबिंब है, जो युवाओं के बड़े सपनों को न केवल दिशा देती है, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान करती है।
राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का संकल्प
भविष्य की चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये नए अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जनसेवा को अपना प्राथमिक लक्ष्य बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इन अधिकारियों की कार्यशैली से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास की पहुँच सुनिश्चित होगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

