Old Delhi Railway Station Parking Controversy: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग में अवैध गतिविधियों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। पार्किंग में अवैध गतिविधियों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चांदनी चौक में अनियमितताएं उजागर कीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जनहित से जुड़े गंभीर मामलों को भी बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
सत्या शर्मा ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों का खुलासा करना जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा विषय है न कि राजनीति का। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दिल्ली के हित में यह मुद्दा उठाया लेकिन AAP इसे भटकाने की कोशिश कर रही है। सत्या शर्मा ने सौरभ भारद्वाज को सलाह दी कि बयानबाजी के बजाय जनता के हित में सकारात्मक कार्यों पर ध्यान दें।
चांदनी चौक निरीक्षण में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं
सत्या शर्मा ने बताया कि चांदनी चौक क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। यह स्थिति प्रशासनिक सख्ती और पारदर्शिता की जरूरत को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कार्रवाइयों से AAP असहज है जिससे उसके कुछ नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना उसका दायित्व है।
‘सत्ता में रहते भी नहीं बदला AAP का रवैया’
सत्या शर्मा ने कहा कि AAP सत्ता में रहते हुए भी जनता के हितों की अनदेखी करती रही और अब विपक्ष में आने के बाद भी उसका रवैया नहीं बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शासनकाल में दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर था जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उस समय पार्टी के किसी नेता ने इन समस्याओं के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।
‘पंजाब, गोवा, गुजरात में भी घट रहा AAP का जनाधार’
सत्या शर्मा ने कहा कि AAP की निष्क्रियता और खराब कार्यप्रणाली के कारण उसकी स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। पंजाब, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में भी पार्टी का जनाधार घट रहा है जो उसकी नीतियों और कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता पहले ही पार्टी की कार्यशैली से निराश होकर उसे सत्ता से बाहर कर चुकी है और MCD में भी उसके कई पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैंय़ उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के नेता मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। यदि पार्टी इसी तरह जनता के मुद्दों की अनदेखी करती रही तो आगामी चुनावों में उसका जनाधार और कमजोर होगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

