लखनऊ। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। बेसिक स्कूलों की परीक्षा अब 24 मार्च की जगह 28 मार्च को होगी। परिषद ने 5वीं कक्षा की गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा टाल दी है। साथ ही कक्षा 8 की गणित और विज्ञान की भी परीक्षा स्थगित की गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया है।
5वीं और 8वीं की परीक्षा तिथि में संशोधन
बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए कुछ जनपदों में कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया है। साथ ही BSA को नई तारीख पर परीक्षा कराने के आदेश दिया है। जिसके बाद अब तय समय-सारिणी के अनुसार 28 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही अभिभावकों की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम घोषित की जाएगी।
READ MORE: SDM पति-पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दिव्या ओझा के पिता ने अनुपम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- आए दिन वो मेरी बेटी को…
इन जनपदों में आदेश प्रभावी
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी जिलों में यह आदेश प्रभावी रहेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

