कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद, (समय-11 बजे)
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएम सह विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।
कांग्रेस कार्यालय में PC का आयोजन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, (समय-12 बजे)
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे।
जदयू कार्यालय में बैठक का आयोजन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, (समय-दोपहर 1 बजे)
पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

