मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के आगर मालवा का है जहां बड़ा बस हादसा हो गया। निजी यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस सुसनेर से कुरावर जा रही थी
दरअसल यात्री बस सुसनेर से कुरावर जा रही थी, तभी बड़ागांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया
मृत व्यक्ति के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को नलखेड़ा के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

