MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। एमपी में आज से चार दिन आंधी बारिश का दौर रहेगा। 30-31 मार्च को आधे हिस्से में पानी गिरने के आसार है। वहीं ग्वालियर चंबल में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के पूर्व हिस्से में शनिवार को दो सिस्टम सक्रिय रहे, जो रविवार को आगे बढ़ेंगे। जिससे बारिश का सिलसिला शुरू होगा। अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिस्टम का असर 30 मार्च से ज्यादा रहेगा। ग्वालियर-भिंड और दतिया में ओले गिरने का अनुमान है। जबकि भोपाल, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के अधिकांश हिस्से में आंधी-बारिश होगी। 31 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: इंदौर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’, भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पूर्व विधायक का निधन, दिगंबर जैन समाज का महावीर जयंती महोत्सव आज से, पंचकोसी यात्रा का आगाज, ग्वालियर में 3 दिन का अग्नि सुरक्षा मेला

नर्मदापुरम-खंडवा सबसे गर्म

शनिवार को नर्मदापुरम और खंडवा सबसे गर्म रहा। हालांकि प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नर्मदापुरम में 1.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 38.5 डिग्री और खंडवा में 38.5 डिग्री रहा। रतलाम में 38.2 डिग्री, खरगोन में 38 डिग्री, बैतूल में 37.7 डिग्री, खजुराहो-नरसिंहपुर में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, सिवनी-धार में 37.2 डिग्री, सागर-श्योपुर में तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m