सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा के आरुषि गांव से लापता युवक सूर्यभान रावत 21 साल का शव 4 दिन बाद सिंध नदी के स्टॉप डेम के पास तैरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

29 मार्च महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

बाइक सिंध नदी के पुल पर खड़ी मिली

बता दें कि मृतक सूर्यभान लंबे समय से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। 23 मार्च को वह सुबह के समय अपना मोबाइल छोड़कर घर से निकला था और 24 मार्च को उसकी बाइक सिंध नदी के पुल पर खड़ी मिली थी। इसके बाद SDERF की टीम वोट मशीन से तलाश में जुटी थी। CCTV में भी सूर्यभान करीब 4 घंटे तक घूमता हुआ दिखा था। हर एंगल से युवक को तलाश जारी थी लेकिन अब युवक का शव 4 दिन बाद सिंधु नदी के स्टॉप डैम पर मिलने से सनसनी फैल गई।

पहले भी जहर खा चुका था

बताया यह भी जा रहा है डिप्रेशन का शिकार मृतक युवक 6 महीने पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर कर चुका है लेकिन तब समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सूर्यभान के शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया जा रहा है, मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। फिलहाल परिवार में माहौल गमगीन है परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m