प्रदीप मालवीय, (नागदा) उज्जैन। शहर में इन दिनों गैस सिलेंडरों को लेकर बढ़ती कीमतों और किल्लत की चर्चाओं के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी है। नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर से गैस सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

29 मार्च महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

बाइक पर रखकर फरार हो गया

पीड़ित के मुताबिक, दोपहर में सिलेंडर घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अज्ञात युवक मौका पाकर कमरे से सिलेंडर उठाकर ले गया। उस समय परिवार के लोग मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थे। बाद में CCTV फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक सिलेंडर लेकर बाहर निकला और साथी की मदद से बाइक पर रखकर फरार हो गया।

भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट: एमपी में 4 दिन आंधी-बारिश, आधे हिस्से में बरसेंगे बादल,

आरोपियों की तलाश में पुलिस

करीब दो घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

4 दिन से लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनीः सिंध नदी के स्टॉप डेम में मिली डेड बॉडी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m