कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हर बार की तरह यहां भी राहुल बनकर अब्दुल फराज खान ने युवती को हवस का शिकार बनाया। शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से युवती से दरिंदगी करता रहा। जबलपुर के अलावा दूसरे शहरों में भी ले जाकर युवती से ज़्यादती की।
एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, आग लगने से हुई मौत, 2 गंभीर
पीड़िता ने आत्महत्या का मन बना लिया था
पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप होने की सच्चाई सामने आने पर मामला उजागर हुआ। युवती द्वारा बात नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। जान से मारने की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का मन बना लिया था। वकीलों के संपर्क में आने पर उन्होंने पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की समझाइश दी। राहुल बनकर दोस्ती करने वाले अब्दुल फराज खान के खिलाफ युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में राहुल और अब्दुल फराज खान पर कई संगीन आरोप लगाए।
इश्क, धोखा और जाति का जहर: शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, कार्ड छपने के बाद
अंतरंग पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी
अंतरंग पलों के वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने का जिक्र किया। आवेदन में युवती ने नशीली वस्तु खिलाकर ज़्यादती करने का भी उल्लेख किया है। युवती ने दूरी बनाने पर आरोपी द्वारा हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शहर के पुराना बस स्टैंड निवासी आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर जबलपुर के ओमती थाने में FIR दर्ज की है। आरोपी अब्दुल के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 89, 115 (2), 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए वकीलों ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

