30 March History : देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. आज ही के दिन राजस्थान राज्य की स्थापना हुई थी. फिल्म मेकर सत्यजीत रे ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित हुए थे. जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें में…

इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर महत्वपूर्ण घटनाएं
1919 : महात्मा गांधी ने ‘रॉलेक्ट एक्ट’ का विरोध करने की घोषणा की.
1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना. जयपुर को राजधानी बनाया गया.
1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई. घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए.
1982: नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की.
1992 : फिल्मकार सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी’ से नवाज़ा गया.
1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली.
2002: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की मां एलिजाबेथ का 101 साल की उम्र में निधन हो गया.
2002: प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी का निधन. उन्होंने बॉबी, अमर प्रेम, आराधना, मेरा गांव मेरा देश से लेकर मोहब्बतें, गदर: एक प्रेम कथा और यादें जैसी फिल्मोंं में गीत लिखे थे.
2003 : लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, संगत के लिए खोला गया. समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की. इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया.
2005: मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन हुआ.
2006: ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून लागू हुआ.
2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

