Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 मार्च 2026) की खबरों में BJP बोली- अरविंद केजरीवाल ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे हैं; CM रेखा गुप्ता ने युवाओं से दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आने का आव्हान किया; दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों के लिए 20% पोस्ट रिजर्व; दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश प्रमुख रहा।

1. BJP बोली- अरविंद केजरीवाल ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे हैं

दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में लोअर कोर्ट से अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं को जमानत मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की प्रतिक्रिया को लेकर आप और भाजपा में शनिवार को जुूबानी जंग जारी है। एक तरफ आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान पर सवाल उठाया तो दूसरी ओर दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. CM रेखा गुप्ता ने युवाओं से दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आने का आव्हान किया

इंडिया इनोवेट्स 2026 वर्ल्ड्स बिगेस्ट हैकाथॉन में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने युवाओं से दिल्ली 2.0 के निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने राजधानी के युवाओं की सराहना की और दिल्ली के विकास में अपना योगदान बढ़ाने की भी अपील की। इस दौरान राजधानी के युवाओं की क्षमता की जमकर तारीफ की है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने इंडिया इनोवेट्स 2026 में भाग लेकर युवा नवोन्मेषकों की हौसला अफजाई की।

पढ़े पूरी खबर…..

3. दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों के लिए 20% पोस्ट रिजर्व

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस भर्ती नियमों (Delhi Police Recruitment Rules) में बदलाव करते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण का ऐलान किया है। उन्हें उम्र में छूट और फिजिकल टेस्ट से राहत भी दी गई है। गृह मंत्रालय की नई अधिसूचना के मुताबिक अब कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। इसका मकसद सेना में चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में समायोजित करना है।

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक संगठित ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की हैं. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक किशोर को भी पकड़ा गया है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

डेटिंग ऐप, हुस्न, हवस और हनीट्रैप: दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। राष्ट्रीय राजधानी में गिरोह ने पहले तो डेटिंग ऐप पर हुस्न का जाल फेंका, जब युवक फंस गया तो हवस और हनीट्रैप में फंसाकर उससे 7 लाख रुपये लूट लिए। युवक जिसे बाबू-शोना कहता था, वहीं चार युवकों के साथ मिलकर उसे गच्चा दे गई। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कार और पांच मोबाइल बरामद किया है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’, 50 लाख के 320 मोबाइल बरामद किएः दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी हुई मोबाइल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 320 मोबाइल बरामद किए है। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 50 लाख रुपये मूल्य के 320 चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद किए। कई राज्यों में छापेमारी कर ये मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद इन मोबाइलों को उसके मालिक को सौंपा। (पूरी खबर पढ़े)

नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ः दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बाजार में बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले इस मामले में दो आरोपियों मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार किया था जिनके पास से करीब 150 किलो नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट और कई ब्रांड के नकली स्टीकर बरामद हुए थे। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m