टीवी एक्टर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दी है, वो दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी नूरन अली (Nooran Aly) ने बेटे को जन्म दिया है. हाल ही में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है.

बता दें कि हाल ही में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को रियलिटी शो Bigg Boss 18 में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने स्ट्रॉन्ग गेम और पर्सनैलिटी से काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके साथ ही कुछ समय पहले लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन के कुछ एपिसोड में भी नजर आए और अपना कुकिंग हुनर दिखाया था.
क्या लिखा पोस्ट में?
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने इमोशनल अंदाज में बताया कि वो कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थे, क्योंकि वो इस खास पल को जी रहे थे. उन्होंने लिखा- अब उनका परिवार और बड़ा हो गया है और इस बार “एक राजकुमार आया है. उनकी इस खुशी में फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए. उनके पोस्ट में रुबीना दिलेक, भारती सिंग शामिल है.
बता दें कि विवियन डिसेना (Vivian Dsena) और उनकी पत्नी नूरन अली (Nooran Aly) ने साल 2022 में शादी की थी. उनकी एक बेटी है Layan Vivian Dsena. नूरान की पिछली शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

