अनमोल मिश्रा, सतना। जिले की नागौद कृषि उपज मंडी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। यहां पदस्थ बाबू राजकुमार पाठक पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से बाबू किसानों और व्यापारियों से काम के बदले मोटी रकम (रिश्वत) मांगते नजर आ रहे हैं।

लंबे समय से मंडी में इस तरह का खेल

वीडियो सामने आने के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि फसल तौल, भुगतान और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बिना पैसे दिए काम नहीं किया जाता, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि लंबे समय से मंडी में इस तरह का खेल चल रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला खुलकर सामने आ गया है।

युवक को डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाटः आरोपी मां बेटा को न्यायालय ने भेजा जेल

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल किसानों और आम लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m