शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान की स्थिति है। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार की कतार में लगे नेताओं में बयानबाजी भी जारी है। उम्मीदवारी को लेकर एमपी कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के बयान भी सामने आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का भी बड़ा बयान सामने आया है। उनके बयान से प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में सियासी हलचल मच गई है।
MP राज्यसभा चुनावः अब कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव का …
कांग्रेस में मतभेद उजागर
दरअसल सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि- हम जैसे नेता यदि राज्यसभा में पहुंच गए तो दूसरे नेताओं की दुकान बंद हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी और दावेदारी को लेकर कांग्रेस में बड़ा मतभेद उजागर हुआ है।
MP राज्यसभा चुनावः पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव का बड़ा बयान …
राज्य सभा में अपनी दावेदारी को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- मन में तो है। हम जैसे लोगों को बड़ा मुश्किल होता है, बहुत मुश्किल होती है। हम लोग पहुंच जाए राज्यसभा में, जिनका पूरा प्रदेश में नेटवर्क है तो दूसरे नेताओं की दुकानदारी बंद हो जाएगी।
राज्यसभा चुनावः MP कांग्रेस को मिले सेंधमारी के संकेत …

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

