लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को फ्लैग ऑफ किया. इस दौरान योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम लखनऊ को Clean City-Green City के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. लखनऊ के प्रत्येक वार्ड में आज से 250 नए Electric Vehicles ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम से जुड़कर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे और शहर को Clean City, Green City के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा हम लोगों ने पूरे प्रदेश में 16 लाख लाइटें बदलीं और LED स्ट्रीट लाइट लगाई हैं. आज आप प्रदेश के किसी भी शहर में चले जाइए, LED स्ट्रीट लाइट से पूरा शहर एकदम दूधिया रोशनी में जगमगाता हुआ दिखाई देता है. हमने लखनऊ समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों में LED स्ट्रीट लाइट लगाई. जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था.

इसे भी पढ़ें : ‘अगर स्टूल भी छिन गया तो कहां जाएंगे…’, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- जिनका स्वयं का कोई ‘मान’ नहीं उनके साथ हमें बेहद सहानुभूति

योगी ने कहा कि हम तो सूर्य के उपासक हैं और सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जी के नाम पर लक्ष्मणपुरी से इस अभियान को आगे बढ़ाया. स्वच्छता रैंकिंग के साथ-साथ हर क्षेत्र में लखनऊ ने पिछले 9 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं. लखनऊ में मेट्रो का सफल संचालन हुआ है. कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं से लखनऊ को आच्छादित करने का कार्य निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है.

योगी ने आगे कहा कि सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम की पावन नगरी श्री अयोध्या जी सोलर सिटी के रूप में विकसित हो गई है. लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर इस कार्य को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है. गोमती नदी के पुनरुद्धार कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है. साथ ही, कुकरैल में जो अनधिकृत कब्जा था, वहां आज सौमित्र वन विकसित किया गया है. नवनिर्माण के 9 वर्ष में हमारा लखनऊ भी स्वच्छता रैंकिंग में देश के अंदर टॉप 3 में शामिल हुआ है. कोई कार्बन उत्सर्जन न हो, कोई प्रदूषण न हो… उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय पहल है.