Nagpur 14 Year-Old Child Murder: नागपुर में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) की शोभायात्रा से लापता हुए 14 साल अर्थव ननोरे नामक बच्चे का शव मिला है। 14 साल का अथर्व 2 अप्रैल की शाम गिट्टीखदान इलाके में हनुमान जयंती शोभायात्रा में गया था। उसके बाद घर नहीं आया। 36 घंटे बाद बंद बोरे में उसकी लाश मिली। बोरे में उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मासूम की नृशंस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
14 साल के अर्थव के हाथ-पांव बंधे हुए थे। गला घोंटकर पहले उसकी हत्या की गई फिर उसके शव को बोरे में बांधकर आरोपियों ने उसके हाथ-पाव बांध दिए थे।
पुलिस के मुताबिक अथर्व नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन इलाके स्थित माहूरे पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को शाम 5 बजे वह शोभायात्रा में शामिल होने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। शोभायात्रा से लापता होने और कहीं भी उसका सुराग न मिलने के कारण परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्र के नागरिकों ने शनिवार को गिट्टीखदान पुलिस थाने का घेराव किया, इलाके के हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम कर आंदोलन भी किया।

आखिरकार 36 घंटों के बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे अर्थव का शव एक बोरे में बंधा हुआ और हाथ-पैर बंधे हुए हालत में नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के भरतवाड़ा गांव के पास मिला। पुलिस ने अर्थव का अपहरण और हत्या होने आशंका जताई है।
गिट्टीखदान पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द वह आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या के पीछे आरोपी का क्या मकसद था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

