अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले पिछले महीने के 21 मार्च को संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव के महावीर मंदिर में हुए भीषण चोरी का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया गया है। मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इस मामले में कुल 6 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

8 लोगों ने बनाई थी चोरी की योजना

एसपी रौशन कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, आठ व्यक्तियों ने मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के कुछ दिन पहले इन लोगों ने मंदिर में आकर रेकी भी की थी। बक्सर के नवानगर के रहने वाले रितेश पांडे की जब सबसे पहले गिरफ्तारी हुई तो पूछताछ में उसने बताया कि, डुमरा बाजार में स्थित विष्णु कुमार वर्मा के बर्तन दुकान में वह तमाम आभूषण बेचे गए हैं। जहां आभूषण को गला दिया गया है।

चोरी के आभूषण को गलाकर बनाया ईट

जब पुलिस विष्णु कुमार वर्मा को पकड़ के पूछताछ की तो उसके पास से चोरी के आभूषण गलाकर ईट बनाने का सबूत मिला। पुलिस जब अनुसंधान में आगे भारी तो इस मामले में दावथ के रहने वाले मोहम्मद मकबूल कुरैशी, नवानगर बक्सर के रहने वाले किसान यादव तथा नंदजी राम की भी गिरफ्तारी हुई।

फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी

एसपी ने ये भी बताया कि इस मामले में तीन अन्य अपराधी की तलाश की जा रही है। इस प्रकार पुलिस ने रितेश पांडे, मकबूल कुरेशी, रविंद्र यादव, किशन यादव, विष्णु कुमार वर्मा तथा नंदजी राम को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी के सभी सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। बता दे की मंदिर में भीषण चोरी हुई थी। जिसमें हनुमान जी का चरण पादुका, मुकुट, तिलक तथा चांदी का गदा भी चुरा लिया गया था।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: अरुणाचल से आई डांसर टीम से मांगा भारतीय होने का सबूत, वॉशरूम इस्तेमाल करने से भी रोका, VIDEO वायरल