उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घर पर आए 2 से 4 लड़कों द्वारा धमकाने और गाली-गलौज करने से आहत होकर 14 वर्षीय किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
READ MORE: NH-44 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और युवक की मौके पर मौत
शनिवार रात करीब 8 बजे सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरा गांव में यह दर्दनाक घटना घटी। एक दलित परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के घर दो से चार लड़के पहुंचे और उन्होंने धमकाने के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी की। आरोपियों की इस हरकत से किशोरी बुरी तरह आहत हो गई और घर में रखे डीजल तेल को अपने ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली।
परिजनों में मचा हड़कंप
आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत किशोरी को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। किशोरी को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही मालथौन पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर सेमरा लोधी गांव के चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। नाबालिग लड़की के साथ इस घटना ने इलाके में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

