कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रीति गुप्ता उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी दशरथ गुप्ता कि अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर अगर ग्रामीणों की चर्चा की मानी जाए तो मृतका ने किन्ही कारणों से विषाक्त का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
READ MORE: ‘पहले टेम्पो चलाते थे आज मंत्री है ओपी राजभर…’, शौकत अली का बड़ा बयान, कहा- उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था इसलिए बीमार
मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी
वहीं मायका पक्ष के लोगों ने मौखिक रूप से मृतका की हत्या करना बताया। इस संबंध में थाना जाफराबाद प्रभारी से दूर भाष पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मायका पक्ष की तरफ से किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

