महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा धाम से लौट रहा एक परिवार उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जब उनकी स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे की वजह चालक को झपकी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: धरी रह गई न चालाकी! पत्नी की हत्या कर 9 साल से फरार चल रहा था पति, फिर एक छोटी सी गलती ने पहुंचा दिया जेल
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

