लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ सीजन-2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी है। जिसके तहत किसानों को रियायती, किफायती और उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

सीएम योगी ने केंद्रीय कैबिनेट का जताया आभार

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अन्नदाता किसानों के उत्कर्ष के लिए सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन-2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है।

READ MORE: ‘भाजपा ने एहसान नहीं, हार का डर दिखाया…’, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 9 साल की प्रताड़ना के बाद शिक्षामित्रों को सिर्फ 18,000

यह निर्णय न केवल किसानों को राहत देगा, बल्कि कृषि लागत को संतुलित करते हुए उत्पादन क्षमता और आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार भी सिद्ध होगा। किसान बंधुओं के कल्याण को समर्पित इस निर्णय के लिए आभार प्रधानमंत्री जी।