Assam, Keralam and Puducherry Assembly elections-2026: देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शुरुआत दो घंटों में कई वीआईपी लोगों ने मतदान कर दिया है। इनमें केरलम CM पिनाराई, एक्टर मोहनलाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं। जबकि पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां साड़ी पहने ‘रोबोट नीला’ वोटर्स का फूलों से स्वागत कर रही है।
असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज सात बजे से मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।
पुडुचेरी में रोबोट ने वोटर्स का स्वागत किया
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। यहां के VOC सरकारी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर नीला नाम की रोबोट फूल देकर मतदाताओं को स्वागत कर रही है।
केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने वोट डाला
केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने वोट डाला। केरलम के कन्नूर में राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने वोट डाला
केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के जवाहर नगर नर्सरी और LP स्कूल में वोट डाला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए कतार में अपनी बारी इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सब कुछ महत्वपूर्ण है। हर मतदाता को बाहर आना चाहिए। आज ये उनका कर्तव्य है, यह उनका मौलिक अधिकार है कि वो आएं और राज्य के भविष्य पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने वोट डाला, बोले- भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी
केरलम के केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने त्रिशूर में गुरुवायुर देवस्वम इंग्लिश मीडियम स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केरल के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लोकतांत्रिक चुनाव प्रचार की रणनीति के हर पहलू को छुआ है। वे हर क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। आखिरी बिंदु तक पहुंच गए हैं। अब हमें सिर्फ नतीजों का इंतजार है। आप अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव से पहले और बाद में क्या बदलाव आएगा।
एक्टर मोहनलाल ने मतदान किया
केरलम सरकार में मंत्री और नेमोम से LDF उम्मीदवार वी. शिवनकुट्टी और अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल में वोटिंग सेंटर पहुंचे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वोट डाला
कांग्रेस महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने केरलम के अंबालापुझा के वोट डाला।
केरल में यूडीएफ को एकतरफा जीत मिलेगी, कांग्रेस सांसद का दावा
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यूडीएफ भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा। यूडीएफ को एकतरफा जीत मिलेगी. लोग वामपंथी सरकार के खिलाफ वोट देने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। इस चुनाव से भ्रष्ट पिनाराई विजयन सरकार का सत्ता से बेदखल होना तय है. पिछले 10 सालों से लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे। हमें उम्मीद नहीं है कि बीजेपी केरल राज्य में एक भी सीट जीत पाएगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

