अमृतसर: सुल्तानविंड नहर के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां हजारों की संख्या में मछलियां सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ दीं . इस मंजर को जिन जिन लोगों ने देखा सभी मदद के लिए भाग आए, लेकिन तब तक मछलियों ने दम तोड़ दिया था.
जानकारी है कि एक महिंद्रा गाड़ी में तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं, अचानक ब्रेक लगने से सारा पानी बाहर आ गया और मछलियां सड़क पर बिखर गईं.

सड़क पर गिरने के बाद मछलियां बेबस होकर तड़पती रहीं. मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों की मदद से मछलियों को वापस गाड़ी में डालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें इकट्ठा किया गया, तब तक काफी मछलियां मर चुकी थीं. यह मंजर बेहद दुखद था, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का सड़क में तड़पना बेहद दर्दनाक था.
- महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के सामने से कांग्रेस ने हटाया अपना कैंडिडेट, उपचुनाव में अब निर्दलीयों से मुकाबला
- Assam, Keralam, Puducherry Election Voting : असम में ताबड़तोड़ वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 75.91% वोटिंग, पुडुचेरी और केरलम का जानें मतदान फीसदी
- जागरूकता के दावे और जमीनी हकीकत, शहडोल में सम्मान समारोह के बीच दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
- शादी के मंडप से दूल्हा फरार: उज्जैन से रतलाम लेकर गया था बारात, फेरे से पहले खुला चौंकाने वाला राज
- यूपी का दूल्हा, बिहार की दुल्हन और बीच रास्ते में ‘द गेम प्लान’, पूरी खबर उड़ा देगी होश

