रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक शख्स ने थाने में जहर खा लिया। पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अगम जैन ने लापरवाही बरतने और थाने में हुई इस गंभीर घटना को लेकर थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: SECL में मौत के बाद एक्शन: लापरवाही पर गिरी गाज, इंजीनियर और सुपरवाइजर सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, रामविशाल अहिरवार का उसकी पत्नी लीला से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वह पत्नी की रिपोर्ट कराने चंदला थाने पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने उसे पत्नी से समझौते के लिए एक साथ कमरे में बिठा दिया। इसी दौरान रामविशाल ने जहर खा लिया जिसके बाद उसे उल्टियां शुरू हो गई। पुलिसकर्मी उसे फौरन लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुआ लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: पाइपलाइन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत; परिजनों का थाने के सामने प्रदर्शन

मृतक की पत्नी लीला ने बताया, ‘दोनों में मारपीट का विवाद चल रहा था। भाभी ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाए थे। पुलिस उसे चंदला थाना लाई थी, इसे लेकर पूछताछ हो रही थी। मैं उनके यहां नहीं अपनी मम्मी के यहां रही थी। वह एक घंटे तक पुलिस के पास थे, इसके बाद मुझे बुलाया। उनके साथ मारपीट हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।’ 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m