मध्य प्रदेश के दो जिलों में बच्चों समेत कई लोगों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। दमोह में जहां हैजा फैलने से करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। वहीं मंडला में बच्चों ने चूहा मार दवाई खाली, जिससे वे बीमार हो गए।
दमोह में 30 से 40 लोग हैजा से परेशान
बीडी शर्मा, दमोह। जिले के तेजगढ़ के मोहरा गांव से हैजे की बीमारी तेजी से फैलने का मामला सामने आया है। 2 दिन से ग्रामीण उल्टी और दस्त जैसी बीमारी से परेशान हैं। इस बीमारी ने करीब 30 से 40 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिनमें करीब 20 लोगों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया और कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगढ़ में भर्ती कराया गया है।

संबंधित अधिकारियों को सूचना मिली तो तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि इस बीमारी ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं जिला अस्पताल से कुछ लोगों को जबलपुर भी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि भंडारे में खाना खाने और हैंडपंप का पानी पीने के बाद इस तरह का मामला सामने आया है जिसकी जांच में अधिकारी जुटे हैं।
मंडला में खेल-खेल में खाया चूहा मार दवा
पवन राय, मंडला। मोहगांव विकासखंड के छपरा टोला के आंगनवाड़ी केंद्र में चूहामार दवाई खाने से 5 बच्चे बीमार हो गए। बच्चे खेल-खेल में दवाई खा गए थे। सभी बच्चों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया गया। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चों को अपने-अपने घर पर भेज दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

