लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ आज लखनऊ में आयोजित ‘टाइम्स सम्मान-2026’ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर सैनिक की सांस में भारत है, जो राष्ट्र को जीवन देता है। उसकी शान में भारत है, जो तिरंगे को गर्व से लहराने की शक्ति देता है। उसकी हर पहचान में भारत है, जो चुनौतीपूर्ण मुकाबला करते हुए दुनिया को ताकत का अहसास कराता है।
सैनिकों के प्रति सम्मान सबके मन में होना चाहिए
सीएम योगी ने इस दौरान अतुलनीय साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करने वाले मां भारती के वीर सपूतों के परिजनों एवं वीर नारियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह भारत की उन वीर नारियों और साहसी बलिदानियों की वंदना है, जिनका अदम्य साहस और अडिग स्वाभिमान राष्ट्र की रगों में नव-चेतना का संचार करता है। देश की सेना और सैनिकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव हम सबके मन में सदैव बना रहना चाहिए। जहां जीवन ठहर जाता है, वहां भी सैनिक इन झंझावतों की परवाह किए बिना राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का मजबूती से निर्वहन करता है।
READ MORE: चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, भाजपा के इशारे पर… SIR को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप
सीएम योगी ने आगे कहा कि सीमा पर एक सैनिक लड़ता है, लेकिन हम उन परिस्थितियों की कल्पना करें, जब उनका परिवार प्रतिदिन चुनौतियों से लड़ता हुआ दिखाई देता है।सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर रेगिस्तान की तपती रेत… जहां जीवन ठहर जाता है, वहां पर हमारा सैनिक राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी मजबूती के साथ निर्वहन करता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

