हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को दो दिन की तेज धूप के बाद अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे खेतों में कटाई कर रहे किसानों की धड़कनें तेज हो गईं।
यमुनानगर। हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को दो दिन की तेज धूप के बाद अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे खेतों में कटाई कर रहे किसानों की धड़कनें तेज हो गईं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि बादल बिना बारिश के ही छंट गए और संभावित नुकसान टल गया। दिनभर चलती तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और कटाई का काम तेजी से जारी है। इसके साथ ही लहसुन की फसल उखाड़ने का भी समय है। बीते दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी चिंता फिर बढ़ा दी।
बार-बार मौसम बदलने से कटाई में आ रही दिक्कत
सुबह काम शुरू करने के कुछ ही समय बाद आसमान बादलों से घिर गया और दोपहर तक तेज हवाओं के साथ बादल और गहरे हो गए। किसानों का कहना है कि इस साल फसल की पैदावार अच्छी है, लेकिन बार-बार बदलता मौसम कटाई में बाधा बन रहा है। देरी से न केवल मेहनत बढ़ रही है, बल्कि दानों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने का खतरा है। ओलावृष्टि होने की स्थिति में भारी नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की दी सलाह
वहीं, बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी, पसीना और नमी के कारण त्वचा संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सूती और ढीले कपड़े पहनने, स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों के कपड़े या तौलिए इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि त्वचा संबंधी किसी भी समस्या पर बिना सलाह दवा का उपयोग न करें और धूप में निकलने से पहले त्वचा की उचित देखभाल जरूर करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

