Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक हालिया बयान ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है। झालावाड़ के मनोहर थाना में एक जनसंवाद के दौरान राजे ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी सीएम की कुर्सी के दर्द से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, राजे ने अब इस पर सफाई देते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है, लेकिन तब तक दिल्ली से लेकर जयपुर तक सियासत गर्मा चुकी थी।

क्या था वो बयान जिसने मचाई खलबली?
दरअसल, 9 अप्रैल को अपने बेटे दुष्यंत सिंह के साथ यात्रा पर निकलीं वसुंधरा राजे मंच से जनता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं भी अपने लिए कुछ नहीं कर सकी। मेरा चला गया, मैं अपने आप को नहीं बचा सकी। गौरतलब है कि इस बयान के तुरंत बाद वीडियो वायरल हो गया और चर्चा शुरू हो गई कि क्या राजे मुख्यमंत्री पद न मिलने का दर्द बयां कर रही हैं?
विपक्ष ने घेरा, मदन राठौड़ ने दी राजनीतिक सीख
मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके को कांग्रेस और सपा ने हाथ से नहीं जाने दिया। अखिलेश यादव ने जयपुर में कह दिया कि पर्ची वाले मुख्यमंत्री (भजनलाल शर्मा) किसी का भला नहीं कर सकते और वसुंधरा होतीं तो बेहतर होता। अशोक गहलोत ने भी तुरंत इस पर सहमति जताते हुए भाजपा की गुटबाजी पर चुटकी ली।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर में पलटवार करते हुए इशारों में समझा दिया कि राशन देने वाले से उलझने का कोई फायदा नहीं, जो मिला है उसी में संतोष करें।
साजिश या सच? राजे ने दी सफाई
मामले को बढ़ता देख वसुंधरा राजे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार, राजे ने सफाई दी कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं, बल्कि अपने धौलपुर वाले घर की बाउंड्री की बात कर रही थीं। नेशनल हाईवे के एलाइनमेंट के कारण उन्हें अपने घर की दीवार पीछे लेनी पड़ी थी, वे नियमों के आगे अपना घर नहीं बचा सकीं। उन्होंने कहा कि झालावाड़ उनका परिवार है और वहां वे अनौपचारिक बातें करती रहती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ PMO से जांच के आदेश
- चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर धमाका: अमृतसर से 2 और आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए थे हथियार
- CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर
- Punjab News: तपा मंडी में 51 लाख की लागत से लगे हाई-टेक CCTV कैमरे
- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?
