अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का अत्यंत पावन और शुभ पर्व माना जाता है. जिसे बिना किसी मुहूर्त के भी हर कार्य के लिए अबूझ मुहूर्त मिलता है. इस दिन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका प्रत्येक क्षण अपने आप में शुभ और फल दायी होता है. इसलिए इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता हैं. अबूझ मुहूर्त का अर्थ होता, ऐसा शुभ समय जिसके लिए किसी विशेष गणना या ज्योतिषीय विचार की आवश्यकता नहीं होती है. सामान्य दिनों में लोग किसी भी शुभ कार्य से पहले पंडित से मुहूर्त निकलवाते हैं. लेकिन इस दिन ऐसा करना जरूरी नहीं होता है.

इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन बिना किसी विचार के नया काम शुरू किया जा सकता है. इसका फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला माना जाता है. इसी कारण लोग इस दिन घर, जमीन, वाहन या सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते है. लोगों की मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है.
राशि अनुसार शुभ कलर
मेष – लाल या महरून रंग का वाहन शुभ रहेगा.
वृषभ – सफेद या सिल्वर रंग का वाहन लाभकारी रहेगा.
मिथुन – हरा या ग्रे रंग का वाहन फायदेमंद रहेगा.
कर्क – सफेद रंग का वाहन शुभ और लाभ करी माना जाएगा.
सिंह – लाल या महरून रंग का वाहन लाभ देगा.
कन्या – हरा या सफेद रंग का वाहन शुभ रहेगा.
तुला – सफेद या फिर सिल्वर रंग का वाहन किस्मत चमकाएगा.
वृश्चिक – लाल या महरून रंग का वाहन लकी रहेगा.
धनु – पीला या सफेद रंग का वाहन तरक्की दिलाएगा.
मकर – काला, नीला या भूरा रंग का वाहन भाग्यशाली रहेगा.
कुंभ – काला, नीला या फिर जामुनी रंग का वाहन लाभकारी रहेगा.
मीन – पीला या क्रीम रंग का वाहन शुभ रहेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

