इस्लामाबाद में 21 घंटे चली मैराथन बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. US प्रेसीडेंट ट्रम्प ने होरमुज ऑफ स्ट्रेट में आज सोमवार से नाकेबंदी करने का ऐलान कर दिया है, ट्रम्प की धमकी पर तेहरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं अब चीन का भी होरमुज स्ट्रेट को लेकर बहुत ही बड़ा बयान सख्त लहजे में सामने आया है.
ट्रंप ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट को नाकेबंदी करने का ऐलान किया है. ट्रंप धमकी पर अब चीन का भी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.
चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने कहा, ‘हम विश्व में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं’ हम मध्य पूर्व की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. हमारे जहाज होर्मुज स्ट्रेट में लगातार आ-जा रहे हैं. ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं. हम उनका सम्मान करेंगे और अपेक्षा करते हैं कि अन्य लोग हमारे मामलों में दखल न दें. ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नियंत्रित करता है और यह हमारे लिए खुला है.’
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार (13 अप्रैल) को उन आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया, जिसमें दावा किया गया था कि चीन ईरान को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहा है और पहले ही दोहरे उपयोग वाली तकनीकें और संबंधित उपकरण मुहैया करा चुका है.’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के घंटों बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी. उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा. दो पोस्ट्स में ट्रंप ने दावा किया कि बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर पर बात नहीं बन पाई.
उन्होंने लिखा, इस वजह से तत्काल प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को ‘ब्लॉक’ (रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी. उन्होंने पिछली कुछ पोस्ट्स में माइन बिछाने के दिखावे का जिक्र किया था. इस बार भी कुछ ऐसा ही कहा.
ट्रंप के अनुसार, यह पूरी दुनिया से की जा रही ‘जबरदस्ती वसूली’ की चाल है, और अमेरिका कभी भी इस तरह की जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेगा. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नेवी को निर्देश दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज को ढूंढें और रोकें, जिसने ईरान को कोई ‘टोल’ (शुल्क) दिया हो.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

