सिद्धार्थ शरद/वैशाली। सुमन शर्मा/कटिहार। बिहार में एक साथ कई सिविल कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किशनगंज के बाद हाजीपुर और कटिहार सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
मुजफ्फरपुर से बुलाया गया बम निरोधक दस्ता
हाजीपुर व्यवहार न्यायालय को बम उड़ने की मिली धमकी के बाद प्रशासनिक महकमें में खलबली मच गई, आनन-फानन में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार दलबल के साथ कोर्ट पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया जा रहा है।
कोर्ट में एंट्री पर लगी रोक
सुबोध कुमार एसडीपीओ ने बताया कि न्यायालय के ईमेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया है जिसमें कोर्ट को बम उराने की बात कही गई है। एहतियात तौर पर कोर्ट में एंट्री पर पूरी तरह बंद कर दी गई है, और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वह कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं आम लोगों और दुकानदारों को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि निरोधक दस्ता द्वारा सघन जांच की जा सके।
प्रशासन ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन
इसके साथ कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके की सुरक्षा करी कर दी गई है, आसपास स्थित सभी कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों को आवाजाहि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, और पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कटिहार सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी
हाजीपुर के अलावा कटिहार सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, डीएम आशुतोष द्विवेदी सहित कई पुलिस पदाधिकारी कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। ई-मेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी ने लोगो को समझाया और सुरक्षा का जायजा लिया।
साइबर थाने में दर्ज हुआ मामला
इस मौके पर कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि, कोर्ट कैंपस की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष और पुलिस कर्मी मौजूद है। ई-मेल की सूचना पर साइबर थाने में मामला दर्ज कराई गई है और उसे ट्रेस की जाएगी।
प्रशासन ने परिसर में चलाया सर्च ऑपरेशन
एसपी ने कहा कि, इस दौरान कोर्ट कैंपस में जहां-जहां लोगों की आवाजाही अधिक है, वहां की जांच की जा रही है और डॉग स्काउट की मदद ली जा रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। लोगो से अपील है कि किसी भी अफवाहों में न आए और संयम बनाए रखे, जो भी दोषी है। उसपर कारवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक कल, जानें कब और कैसे चुना जाएगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

