केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद दुर्गापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बांकुरा मोड़ इलाके में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी देखते देखते कब हिंसा में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला, जिसके बाद हाथापाई हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों केकार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस बल तैनात है और इलाके में तनावपूर्ण माहौल है. बीजेपी ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. बांकुरा मोड़ इलाके में हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और TMC (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यह घटना बैंकुरा मोड़ इलाके में उस समय हुई जब दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. इस झड़प में दो लोग जख्मी हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक बांकुरा मोड़ इलाके में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई, जिसके बाद हाथापाई हुई. इस झड़प में दोनों पक्षों के एक-एक कार्यकर्ता घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से हाथापाई हुई. घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत दुर्गापुर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोरुई और TMC उम्मीदवार कवि दत्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तनाव बना रहा.झड़प के बाद फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और वो स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं ताकि आगे कोई तनाव न बढ़े. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ता पर हमला किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ देखकर TMC बौखला गई थी. आरोप के मुताबिक, 8-10 TMC कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से हमला किया. उन्होंने कहा कि जब हमारा एक कार्यकर्ता घर लौट रहा था तो उस पर लाठियों से हमला किया, उसके घर में तोड़फोड़ की और उसकी मां को धक्का दिया.
आपको बताते चले कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले हैं, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
अभिजीत दत्ता ने कहा कि बीजेपी एक महीने में सरकार बनाएगी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारियां नहीं हुईं, तो दुर्गापुर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा .
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

