UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम आंख मिचौली कर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 14 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. कहीं भी आंधी और बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहने के कारण आज लोगों को भारी गर्मी औऱ लू का एहसास करना होगा. अगले एक हफ्ते तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप रहेगी. वहीं तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें- नोएडा हिंसा के बाद पूरे NCR में हाईअलर्ट, 50 गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, अराजकता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर और अयोध्या समेत यूपी के तमाम जनपदों में 40 डिग्री तापमान पहुंच सकता है. 15 से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्‍क रहेगा. हवा का रुख बदल सकता है. वहीं पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी. गर्मी और बढ़ेगी. रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है

विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा. तेज हवाएं चल सकती हैं. 15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है. 16 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और गर्मी में इजाफा होगा.