अमेरिका एक तरफ ईरान से युद्ध में उलझा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ घरेलू राजनीति में भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के उम्‍मीदवार और कांग्रेस सदस्‍य एरिकल स्वॉलवेल पर रेप का आरोप लगाया है. डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एरिक स्वॉलवेल ने यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा की। स्वेलवेल ने बताया कि वो आरोपों के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे.

कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एरिक स्वेलवेल ने अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उनपर चार महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसकी वजह से उनपर इस्तीफा देने का दबाव था.

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एरिक स्वेलवेल ने अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे जिसने राजनीतिक करियर को हिला दिया. इसके साथ ही कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए उनका अभियान भी बीच में ही खत्म हो गया.

स्लेववेल पर चार महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ये आरोप उनकी पूर्व महिला स्टाफर समेत चार महिलाओं ने लगाए हैं, जिनमें बिना सहमति से शारीरिक संबंध बनाना, अनुचित व्यवहार और आपत्तिजनक संदेश भेजने जैसे आरोप शामिल हैं.

हालांकि, स्वॉलवेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा और राजनीतिक साजिश करार दिया है. ऐसे में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के भारी दबाव के बाद स्वेलवेल ने अपने पद से इस्तीफी देने का फैसला लिया है. हालांकि, स्वेलवेल ने बताया कि वो अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ लड़ेंगे. 

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए स्वेलवेल ने कहा, ‘बिना सही कानूनी प्रक्रिया के, आरोप लगने के कुछ ही दिनों भीतर किसी को कांग्रेस से निकालना गलत है. लेकिन ये मेरे मतदाताओं के लिए भी गलत है कि मैं अपने कर्तव्यों से भटक जाऊं. इसलिए, मैं कांग्रेस में अपनी सीट से इस्तीफा देने जा रहा हूं.’

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, स्वॉलवेल की एक पूर्व स्टाफर ने आरोप लगाया है कि 2024 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान, जब वे अत्यधिक नशे की हालत में थीं, तब कांग्रेस सदस्य ने उनका रेप किया था. महिला के मुताबिक, उन्‍होंने विरोध किया और फिजिकल रिलेशन बनाने से मना भी करती रहीं, लेकिन स्वॉलवेल नहीं रुके. उसने यह भी दावा किया कि यह दूसरी बार था जब उनके साथ इस तरह की बिना सहमति से संबंध बनाए गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं, तीन महिलाओं का आरोप है कि स्वेलवेल ने उन्हें बिना मांगे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं. इसके साथ ही गैर-सहमति से यौन संबंध बनाने की बात कही. इन खुलासों के बाद उनकी अपनी ही पार्टी के सदस्यों ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m