शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। तपिश बढ़ने से कई जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। कई शहरों में लू चलने की वजह से दोपहर में लोगों का घर से निकलना बेहद कम हो गया और सड़कें सूनी हो गई हैं। आगामी दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री का उछाल आ सकता है।
रतलाम सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। प्रदेश में फिलहाल अगले दो हफ्ते तक कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है जिससे बारिश की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान रतलाम का रहा जहां 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री सेल्सियस और धार में 40. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी में राहत
वहीं बैतूल, रायसेन और उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल और इंदौर में गर्मी से थोड़ी रहत है। यहां 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
रातें गर्म होने से बढ़ी मुश्किल
प्रदेश में गर्मी का कहर इस कदर बरपा है कि दिन ही नहीं अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। सिवनी की बात करें तो वहां का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री और सीधी में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में नमी की कमी और लगातार शुष्कता के कारण गर्मी का असर दिन-रात दोनों समय महसूस किया जा रहा है।
अलनीनो का असर
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून पर अलनीनो का प्रभाव पड़ सकता है। जून से सितंबर के बीच औसत वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) का 95 से 91 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, हिंद महासागर के प्रभाव से मानसून में कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

