झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, बीती रात बच्चा अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए और बाद में बच्चे की हत्या कर उसके शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

झारखंड के कोडरमा में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. बच्चा घर में सो रहा था, तभी उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. अगले दिन उसका शव कुएं से बरामद हुआ.

झारखंड के कोडरमा जिले से दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 7 साल के मासूम बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है. यह घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के घारबरिया गांव की है. जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी.

दरअसल, मंगलवार की रात बच्चा अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए. बाद में उसकी हत्या कर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया.

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शाव को कुएं से बाहर निकाला. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शव को ले जाने से रोक दिया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

ग्रामीणों ने घटना को लेकर स्वजनों पर ही संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की मां और फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा.

मामले में पुलिस ने बच्चे की मां के बयान के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. 

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर आक्रोश में हैं. स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है, हालांकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m