हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। एरोड्रम थाना पुलिस ने लोकनायक नगर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए टाटा नमक के नाम पर चल रही नकली नमक की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 840 पैकेट नकली नमक और करीब 1850 किलो कच्चा माल जब्त किया है। यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी और बाजार में ब्रांडेड नमक के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा था। इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब Tata Consumer Private Limited की ओर से कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पुलिस को मिली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री संचालक जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नकली नमक को तैयार करने के लिए कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री दिल्ली से मंगाई जा रही थी। इसके बाद इंदौर में तैयार कर इसे बाजार में सप्लाई किया जाता था।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है—यह नकली नमक किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया गया, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और यह कारोबार कितने समय से चल रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

