आकाश तिवारी, कुरवाई (विदिशा)। पुलिस की डायल 112 सेवा तो व्यक्ति की रक्षा के लिए बुलाई जाती है, लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैक्टर चालक लोगों की रक्षा करने वाली डायल 112 के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के कुरवाई विधानसभा के पठारी गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में डायल 112 खेत में खड़ी हुई है। वहीं एक व्यक्ति और डायल 112 में बैठे पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही है। इस दौरान गाली गलौज भी हुई। इसके कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मी डायल 112 को लेकर भागते हुए दिखाई देता हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक भी डायल 112 का पीछा करने लगा।
ये भी पढ़ें: बंदर भगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, पल भर में हुई मौत, 5 दिन पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी
हालांकि मामला क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव समेत पूरे जिले इस मामले की चर्चा जोरो पर है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

