शब्बीर अहमद, भोपाल। इंदौर नगर निगम परिषद में वंदे मातरम गाने से इनकार करने वाले कांग्रेस पार्षदों के मामले में अब कांग्रेस ने खुद जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरिश चौधरी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति को मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी संजय दत्त और उषा नायडू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समिति को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अनुशासनहीनता की कार्रवाई तय करेगी।
बता दें कि इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीनाइकबाल खानऔर फोजिया शेख अलीम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार कर दिया था। दोनों ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला दिया। इस दौरान रुबीना इकबाल खान ने पार्टी और घटना को लेकर विवादित बयान भी दिए थे, जिससे बवाल बढ़ गया। इस घटना के बाद बीजेपी पार्षदों ने भारी विरोध किया और अब पुलिस ने भी दोनों पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल और सिवनी मालवा में विकास और प्रशासनिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में व्यस्त रहेंगे। सुबह 9:55 बजे मुख्यमंत्री भोपाल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके तुरंत बाद सुबह 10:20 बजे वे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पहुंचेंगे, जहां जनजातीय उप योजना बजट उपयोग कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे। वहां वे करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। सिवनी मालवा में कार्यक्रम की शुरुआत रोड शो से होगी, जो हनुमान मंदिर से पुराना बस स्टैंड तक चलेगा। इसके बाद वे नर्मदापुरम–टिमरनी मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे तथा अन्य कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री सिवनी मालवा से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश में जनगणना का पहला चरण आज से शुरू
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण की आज से औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इस पहले चरण में पूरे राज्य में मकानों और उनमें रहने वाले परिवारों की गणना की जाएगी।पहले चरण की कुल अवधि 45 दिन की है। इसमें आम नागरिकों के लिए सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) की सुविधा दी गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आप खुद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे।
सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। फॉर्म भरने के बाद प्रगणक (जनगणनाकर्मी) आपके घर पहुंचकर दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणनाकर्मी पूरे राज्य में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे और मकान सूचीकरण एवं परिवारों की गणना का कार्य पूरा करेंगे।यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

