इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। इटारसी में 14 अप्रैल की शाम को बाथरूम हटाने के विवाद में पड़ोसी युवक की हत्या कर दी गई।हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि घर के अंदर और बाहर खून ही खून हो गया इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।आज आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही की है। जिससे उसका अवैध निर्माण तोड़ा गया है। आरोपी नरेंद्र चौधरी उर्फ तोबा का पड़ोस में रहने वाले भूरा अहिरवार से घर के बाहर बने बाथरूम को हटाने पर से विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया आरोपी ने भूरा की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उसको 10 से ज्यादा चाकू मारे इस दौरान भूरा ने बचने का बहुत प्रयास किया धर में बाहर ओर अंदर का फर्श पूरा खून से लाल हो गया अत्यधिक खून बहने से भूरा की मौत हो गई।
अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा
वही आरोपी की बहन ने सबूत मिटाने के लिए घर के बाहर के खून के दाग साफ करना शुरू किए जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसके युवती खून साफ कर रही।है आस पास की महिलाओं ने जब युवती को रोक तो युवती उन्हें मारने दौड़ी,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जहां कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया वही दूसरी और प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए आरोपी के घर के अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा है।
आरोपी और मृतक दोनों ही अपराधी प्रवृति के
अनुविभागीय अधिकारी इटारसी निलेश शर्मा ने बताया कि हत्या की घटना के बाद आरोपी के अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर तोड़ा गया है। वही थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि आरोपी ओर मृतक दोनों ही अपराधी प्रवृति के थे दोनों पर पहले भी मारपीट ओर आबकारी के मामले दर्ज हो चुके हैं हत्या के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की भतीजी ने बताया कि चाचा को सामने बोले आरोपी ने पहले गाली गलौज की फिर बेरहमी से चाकू घोंपकर मार दिया में चिल्लाती रही और वो बार बार चाकू मारते रहे ओर जब में नीचे आई तो मुझे ईंट फेंककर मारी और बोले अस्पताल ले जा अपने चाचा को।
लव जिहाद-धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल ने इंदौर में किया प्रदर्शनः सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

