चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी में अचानक हुई वृद्धि के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है और मांग 7854 मेगावाट से अधिक बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज (17 अप्रैल) के लिए राज्य के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कहीं-कहीं तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, बठिंडा सबसे गर्म
राज्य में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.3 डिग्री की और वृद्धि दर्ज की गई है।
बठिंडा: 40.4 डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म)
पटियाला: 39.5 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना: 39.6 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़: 38.1 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर: 38.0 डिग्री सेल्सियस
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसके कारण आज कुछ क्षेत्रों में राहत की उम्मीद है। हालांकि, 18 अप्रैल को मौसम के साफ रहने का अनुमान है, जबकि 19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। 23 अप्रैल तक किसी भारी बारिश की उम्मीद नहीं है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।
- 10 हजार दो तब काम करूंगा… ऊंचाहार तहसील में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
- ओडिशा में 131वें संविधान संशोधन पर सियासी घमासान, धर्मेंद्र प्रधान का नवीन पटनायक पर तीखा हमला
- विंग कमांडर सुसाइड मामला : पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
- ‘इंडिया’ शब्द हुआ गुजरा! डिग्री से लेकर नोटिस तक, अब सिर्फ ‘भारत’; ग्वालियर संगीत विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक फैसला
- इंसान है या दरिंदा! बिना पूछे बच्चे ने खाया 1 रसगुल्ला, गुस्से में कारीगर ने धधकते तंदूर में फेंका, पूरा मामला जानकर दहल उठेगा दिल

