लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी। पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृित दी गई। इसी बीच सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इस नई बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई।
सीएम योगी ने जताया आभार
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की अतिरिक्त वृद्धि को दी गई स्वीकृति अभिनंदनीय है।
READ MORE: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपी को दिया तोहफा, गाजियाबाद- सीतापुर रेल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाला यह निर्णय देश के लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन को और अधिक सुगम बनाएगा। कर्मचारी कल्याण के प्रति समर्पित इस निर्णय हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

