लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी।सीएम ने उनके त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा, सुरक्षा और सुशासन हेतु संकल्पित आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बिना किसी भेदभाव के सबको न्याय मिलेगा। इस दौरान जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम
वहीं सीएमओ यूपी नेअपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।
READ MORE: यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल! 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम भी बदले
विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
READ MORE: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 44 एडिशनल SP के तबादले, लिस्ट जारी
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

